मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के चकरालमल में गुरुवार सुबह मालगाड़ी टूटी पटरी से गुजरने से बच गई। की-मैन ने पटरी चटकी देखी तो इसकी जानकारी तुरंत स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। की मैन की सूझबूझ से मालगाड़ी टूटी पटरी से गुजरनी से बच गई। इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की गई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया। इसकी वजह से मालगाड़ी और सियालदह एक्सप्रेस बीच में ही खड़ी रही। इसके अलावा मिलक में ट्रैक की फिश प्लेट टूट गई। केबिन मैन ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने पर लांग हाल मालगाड़ी को रोक दिया गया।