ठाकुरद्वारा। बाट तराजू की बिना जांच कराए और बिना मुहर लगाए व्यापार करने वालें 20 व्यापारियों की दुकान पर बाट माप निरीक्षक की टीम ने उनका चालान कर दिया। बाट माप निरीक्षक पूरन चंद्र सैनी ने अपनी टीम के साथ नगर की दुकानों पर छापा मारा। तो 20 व्यापारी अपने बाट तराजू की जांच और मुहर लगाए बिना व्यापार करते पाए गए। उन्होंने व्यापारियों का चालान कर दिया।