फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार से व्यंजन बनाना सिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा/सुरजननगर। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत मंगलवार को सुरजननगर में आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार से खीर पुरी और मिठाइयां बनाने का तरीका सिखाया गया। आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका गरिमा चौहान ने बताया कि हर माह की तरह इस बार भी गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार के तहत लड्डू, पुड़ी, बर्फी, टिक्की आदि व्यंजन पुष्टाहार से बनाना सिखाया गया। महिलाओं को पुष्टाहार देकर उन्हें पुष्टाहार से ही व्यंजन बनाने की सलाह दी। इस मौके पर गरिमा चौहान, राजरानी, द्रोपदी देवी, ब्रजवाला, चंद्रोदेवी, मधुरानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें