ठाकुरद्वारा। अस्पताल से गायब हुई युवती और उसके ले जाने वाले लोगों का पता लगाने के लिए गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीसीटीवी कैमरा खंगाला। नगर की एक युवती अस्पताल में दवाई लेने के लिए आई थी। वहां से वह दो युवकों के साथ गायब हो गई। इनमें से एक युवक ड्राइवर बताया जाता है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस गुरुवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। पुलिस ने अपहरण के आरोपियों का पता लगाने के लिए और युवती के अस्पताल आने की पुष्टि के लिए स्वास्थ्य केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को खंगाला, लेकिन स्थिति साफ नहीं हो सकी। इस पर पुलिस वहां से चली गई।