ठाकुरद्वारा। प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को पति ने पुलिस की मदद से पकड़ लिया। बाद में पुलिस युवक को कोतवाली ले आई। कोतवाली के एक गांव की महिला का पति से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते वह ठाकुरद्वारा नगर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही है। महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के थाना डिलारी के निवासी युवक से अवैध संबंध है। पति का आरोप है कि बुधवार की रात को करीब 12 बजे युवक उसकी पत्नी से मिलने पहुंच गया। पति को इसकी जानकारी मिली तो वह पुलिस को लेकर वहां पहुंच गया। पुलिस को देखकर युवक को महिला ने कमरे से निकाला तो युवक भागने लगा। जिस पर पति ने चोर चोर का शोर मचाते हुए युवक को मोहल्ले के लोगों और पुलिस की मदद से पकड़ लिया। बाद में पुलिस उसे पकड़ कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।