फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों की मान्यता पर लटक सकती है तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

स्कूलों में छात्र पंजीकरण के लिए आधार कार्ड के साथ स्टूडेंट डेटाबेस मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एसडीएमआईएस) भी अनिवार्य हो गया है। मुरादाबाद के अधिकांश स्कूल छात्रों की जानकारी देने में आनाकानी कर रहे हैं। 31 अगस्त इसकी आखिरी तिथि है। शिक्षा विभाग ने छात्रों की प्रोफाइल नहीं देने वाले स्कूलों की मान्यता निरस्त करने की चेतावनी जारी कर दी है।
डिजिटल इंडिया के तहत सरकारी और निजी स्कूलों को जीपीएस लोकेशन से जोड़ा गया है। स्कूलों में छात्रों के पंजीकरण के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। आधार कार्ड से जोड़ने का उद्देश्य छात्रों के फर्जी नामांकन की रोकथाम करना है। स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं की जानकारी 44 बिंदुओं पर आनलाइन की जा रही हैं। सरकारी और निजी स्कूलों को छात्र एवं छात्राओं का नाम, पता, आधार कार्ड नंबर के साथ परिवार संबंधी जानकारियां शिक्षा विभाग को उपलब्ध करानी हैं। शिक्षा विभाग प्रत्येक छात्र की जानकारी स्टूडेंट डेटाबेस मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम पोर्टल पर दर्ज कर रहा है। बेसिक एवं माध्यमिक सभी स्कूलों को 31 अगस्त तक जानकारी शिक्षा विभाग को मुहैया करानी है।
विज्ञापन

प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूल इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। मुरादाबाद में करीब 350 निजी और 84 सरकारी जूनियर हाईस्कूल हैं। अभी तक 112 निजी और 80 सरकारी स्कूलों ने छात्रों की प्रोफाइल जमा करवाई है। बाकी स्कूलों टालमटोल कर रहे हैं। इसको लेकर विभाग ने स्कूलों को मान्यता निरस्त करने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


- माध्यमिक स्कूलों को भी 31 अगस्त तक हरहाल में छात्र एवं छात्राओं की प्रोफाइल जमा करनी है। स्कूलों को कई बार सर्कुलर जारी कर मान्यता निरस्त करने की चेतावनी जारी कर चुके हैं। - प्रदीप कुमार द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें