फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त, ठाकुरद्वारा में 24 घंटे में 15.2 मिमी बारिश, सरकारी कार्यालय भी टपके

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। लगातार हो रही बारिश से नगर में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। शुक्त्रस्वार की रात करीब 12 बजे से शुरू हुई बारिश शनिवार को देर शाम तक हो रही थी। ठाकुरद्वारा तहसील में शुक्त्रस्वार आठ बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में 15.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। लगातार बारिश से खेत लबालब भर गए। वहीं लोंगों को बारिश के कारण परेशानी भी हुई। बारिश के दौरान जरूरी काम निपटाने के लिए लोगों को छातो का सहारा लेना पड़ा। छात्र छात्राओं को स्कूल पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ी। वहीं नगर के बुध बाजार, छहराया, फरीदनगर रोड, तिकोनिया पर जलभराव होने से लोगों को वहां से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं लगातार बारिश से सरकारी कार्यालय भी टपकने लगे है। एसडीएम कार्यालय की छत पूरे दिन बारिश में टपकती रही। इससे कार्यालय में आने वाले लोगों को और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें