फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश होने से खिले किसानों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लगातार सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए जुलाई की पहली तेज बारिश खुशियां लेकर आई। बुधवार तड़के से गुरुवार रात तक झमाझम बारिश होती रही। मौसम विभाग ने सुबह दस बजे तक 66.6 मिली मीटर बारिश दर्ज की। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी 24 घंटे तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। इस बारिश से झुलस रही फसलों को फायदा मिलेगा।
जुलाई का महीना बीतने को है, लेकिन एक बार भी भारी बारिश नहीं हुई थी। इससे मुरादाबाद सूखाग्रस्त होने की ओर बढ़ रहा था। पानी की कमी से बहुत से किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे थे और जो रोपाई कर चुके थे, वह सीमित संसाधन होने की वजह से सिंचाई करने में असमर्थ हो रहे थे। गन्ने की फसल की बढ़वार प्रभावित होने के अलावा पशुओं के चारे की फसल ज्वार और बाजरा की पत्तियां भी सूख रही थीं। इससे किसान को दोहरी मार पड़ रही थी। हालांकि मौसम ने करवट ली और पहली झमाझम बारिश हुई। काली घटाओं के बीच से बादल खूब बरसे। बुधवार को 28.2 मिली मीटर बारिश होने के बाद देर रात से सुबह दस बजे तक मौसम विभाग ने 66.6 मिली मीटर बारिश दर्ज की। दिनभर सूर्यदेवता बादलों की ओट में छिपे रहे। बादल छाए रहने से रुक-रुक कर बारिश होती रही। पूर्व जिला कृषि अधिकारी यशराज सिंह ने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए अमृत समान है। अब धान और अच्छा हो जाएगा। हालांकि सब्जी उगाने वाले किसानों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्हें फसलों को पानी में डूबने से बचना होगा, नहीं तो भिंडी, टमाटर, तोरई, लौकी आदि की फसल के जल्दी सड़ने की संभावना बनी रहती है। वहीं पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाह ने बताया कि दक्षिणी-पूर्वी दिशा से मानसूनी हवाएं चली थीं, उनका दबाव अच्छा बना और उसकी वजह से व्यापक स्तर पर बारिश हुई है। मुरादाबाद के आस-पास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है। आगामी 24 घंटे में यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। 27 तक बारिश होगी। उसके बाद बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। अब तक जो जल स्तर नीचे पहुंचा था, उसमें सुधार होगा। इस बारिश के बाद यदि अगले 15 दिन बारिश नहीं होती, तब भी फसलों पर असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में आई गिरावट
भीषण गर्मी और उमस झेल रहे जनमानस को बारिश ने राहत दी। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के अनुसार अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार दो दिन से बारिश होने से वातावरण में नमी भी बढ़ गई। सुबह की आर्र्दता जहां 95 फीसदी रही, वहीं शाम को 80 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें