फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरजननगर में खुशहाली और शांति के लिए यज्ञ में दी 501 आहुंतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा/सुरजननगर। सुरजननगर में सोमवार को श्री श्री 108 नलों वाले बाबा के मंदिर पर यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में खुशहाली और पर्यावरण की शुद्धता के लिए 501 आहुतियां दीं। मंदिर में आयोजित यज्ञ में पंडित नरेश कुमार ने यज्ञ में शामिल श्रद्धालुओं से 501 आहुतियां दिलाईं। यज्ञ में क्षेत्र में खुशहाली और शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। बाद में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सुरजननगर और आसपास के गांव के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर बब्लू ठाकुर, अजय कुमार, मुकेश कुमार, सुबोध कुमार, नौबहार सिंह, वेद प्रकाश सिंह, महेश कुमार, रेखा, सीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें