फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालापुर पीपलसाना में तेंदुए ने फिर युवक पर बोला हमला, युवक ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा/सुरजननगर। सुरजननगर चौकी क्षेत्र के गांव लालापुर पीपलसाना में तेंदुए का आतंक जारी हैं। तेंदुए ने गांव के एक युवक पर खेत में चारा काटते समय हमला कर दिया। युवक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। लेकिन वन विभाग तेंदुए को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा है। बता दें कि करीब पांच दिन पहले तेंदुए ने गांव लालापुर पीपलसाना की एक महिला को जंगल में हमला कर घायल कर दिया था। इस पर ग्रामीणों के रोष के बाद वन विभाग ने गांव में तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। लेकिन वन विभाग का पिंजरा अभी तक खाली है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग ने पिंजरा लगाकर खानापूर्ति की है। उसमें वन विभाग ने बकरी या कुत्ता नहीं बांधा है। इससे तेंदुआ पिंजरे की ओर नहीं आ रहा हैं। वन विभाग की लापरवाही के चलते तेंदुए ने गांव के एक युवक पर फिर हमला कर दिया। गांव का माशूक पुत्र इस्माइल सोमवार की सुबह अपने खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहा था। तभी अचानक एक तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। जिस पर माशूक ने वहां से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। भागकर गांव में लोगों को तेंदुए के बारे में सूचना दी। ग्रामीण लाठी डंडे और असलहे लेकर मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक तेंदुआ ईख में घुसकर गायब हो गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति रोष व्यक्त करते हुए तेंदुआ न पकड़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें