बिलारी। मुरादाबाद जनपद में एबीएसए की कमी के बीच कुंदरकी के एबीएसए का अतिरिक्त प्रभार बिलारी के एबीएसए भुवन प्रकाश को सौंपा गया है। शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक बिलारी के एबीएसए भुवन प्रकाश कुंदरकी, मूंढापांडे के एबीएसए ओमेंद्र त्रिपाठी भगतपुर ब्लॉक का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। नगर की एबीएसए मीना मनराल नगर और छजलैट ब्लॉक तथा प्रेमसुख गंगवार मुरादाबाद ब्लॉक के एबीएसए की जिम्मेदारी निभाएंगे। बिलारी के एबीएसए ने कुंदरकी के एबीएसए का अतिरिक्त प्रभार मिलने की पुष्टि की है।