ठाकुरद्वारा। अवैध खनन और अवैध परिवहन को रोकने के लिए डीएम की अध्यक्षता मे कमेटी का गठन किया गया हैं। डीएम ने इस संबंध में सभी एसडीएम को दिशा निर्देश जारी कर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है। टीम में पुलिस अधीक्षक, डीएफओ, एसडीएम, सीओ, खनन अधिकारी को टीम का सदस्य बनाया गया हैं।