फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही मिलेगा वाल्मीकि समाज को सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के मोहल्ला कोरियान स्थित शिव मंदिर पर रविवार की दोपहर हुई भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की बैठक में वक्ताओं ने वाल्मीकि समाज में शिक्षा का प्रसार होने और राजनीति में भागीदारी के लिए सक्रियता दिखाने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे भावाधस के मंडल प्रचार मंत्री गजराम सिंह वाल्मीकि ने कहा कि वाल्मीकि समाज एक मेहनतकश समाज है। बैठक की अध्यक्षता सफाई मजदूर संघ के प्रदेश महासचिव राजेंद्र सहदेव वाल्मीकि और संचालन सोनू रत्नाकर ने किया। बैठक में राकेश कुमार, अमर सिंह, भूरे सिंह, केसरी सिंह, सरनाम सिंह, रामरूप सिंह, कल्लू सिंह, महेंद्रपाल सिंह, महेश बाबू, कोमल सिंह, राजू सिंह, सियाराम, रविराज, दीपकराज, चमन सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें