फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल के पदाधिकारियों का किया स्वागत, बांटी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के सहसपुर गांव स्थित मंदिर में रविवार की सुबह बजरंग दल का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बजरंग दल के प्रांत सहमंत्री यशपाल सिंह और प्रांत सुरक्षा प्रमुख गौरव भटनागर का फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत सुरक्षा प्रमुख ने कहा कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए बजरंग दल के रूप में युवाओं को एकत्रित होने की जरूरत है और जल्दी ही राम मंदिर निर्माण की तैयारी शुरू करने की भी रणनीति बनानी है। बजरंग दल के जिला संयोजक जौनी भैया ने कहा कि बजरंग दल में जिन कार्यकर्ताओें को संगठन में पदों के साथ नई जिम्मेदारी मिली है उसका वह सही तरीके से निर्वहन करें। कार्यक्रम मेें बजरंग दल के सह संयोजक विशालवीर तूफानी, महेंद्र सिंह, मनोहर सिंह, आदर्श कुमार, सुंदर पांडेय, मोनू चौधरी, बलवीर चौधरी, सनी सक्सेना, दीपक अवस्थी, अमित प्रताप, सनी प्रजापति, राजू रावल, अजय कश्यप, दीपक भटनागर, राहुल कश्यप, शिवम शर्मा, राजेश कश्यप, गोपाल और अशोक आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें