फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे के लापता छात्र का एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला क्षेत्र निवासी मदरसे के एक लापता छात्र का एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। शुक्रवार की शाम छात्र की गुमशुदगी की बाबत पुलिस को सूचना दी गई है। सर्किल के थाना मैनाठेर के फत्तेहपुर खास गांव निवासी बाबू का बेटा गुलाम मुस्तफा 12 वर्ष मोहल्ला अब्दुल्ला स्थित अशरफी मस्जिद में रहकर उर्दू और अरबी की तालीम हासिल कर रहा था। वह मस्जिद के अलावा नगर के एक मदरसे में जाकर भी शिक्षा लेता था। माहे रमजान से पहले छुट्टियों मेें गुलाम मुस्तफा अपने गांव फतेहपुर खास चला गया। बीती 28 जून की दोपहर वह अपने पिता बाबू के साथ अशरफी मस्जिद में आया और सामान रखकर थोड़ी देर बाद ही चला गया तबसे गुलाम मुस्तफा का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार की शाम अशरफी मस्जिद के इमाम कारी गुलाम अशरफ मोहल्ले के ही मोहम्मद अनीस, निजामुद्दीन और शाहनवाज आदि के साथ कोतवाली बिलारी पहुंचे और मदरसे के लापता छात्र गुलाम मुस्तफा की गुमशुदगी दर्ज करने को पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें