फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू जाने वाली ट्रेनें फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सरहद पर बढ़े तनाव और जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं के बावजूद अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है। जम्मू की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनें पंद्रह जुलाई तक फुल हैं। लंबी वेटिंग लिस्ट होने के बाद भी लोग टिकट बुक करा रहे हैं। मंगलवार को तीस लोगों ने जम्मू के लिए टिकट बुक कराए हैं।
सियालदह एक्सप्रेस, अर्चना, बेगमपुरा हिमगरी समेत चौदह गाड़ियां मुरादाबाद होकर से जम्मू पहुंचती हैं। जबकि दो गाड़ियां कटड़ा तक जाती हैं। एक गाड़ी कामाख्या से कटरा के बीच चलती है। जबकि दूसरी गाड़ी गाजीपुर से रवाना होकर मुरादाबाद होते हुए कटड़ा तक की दूरी तय करती है। गोरखपुर, भागलपुर और गुवाहाटी से अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं। इसके अलावा कानपुर कैंट से जम्मूवती के बीच एक एक्सप्रेस ट्रेन चलती है। जबकि बरौनी से मोरध्वज एक्सप्रेस रवाना होती है। जो मुरादाबाद होकर जम्मूतवी की दूरी तय करती है। इन सभी ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट काफी लंबी है। इसके बावजूद भी लोग टिकट बुक करा रहे हैं। जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाएं और सरहद पर बढ़े तनाव के बीच भी अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। ट्रेनों में टिकट कंफर्म न होने के बाद भी लोग टिकट बुक करा रहे हैं। मंगलवार को भी 30 लोगों ने जम्मू के लिए टिकट बुक कराए। मुरादाबाद से 29 जुलाई को ट्रेन ने एक जत्था रवाना होगा। 40 लोगों के इस जत्थे ने कई माह पहले ही ट्रेन में टिकट बुक करा दिए थे। जबकि दो जुलाई, चार जुलाई और छह जुलाई को भी मुरादाबाद से जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होंगे। भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता से जम्मूतवी के लिए एक स्पेशल ट्रेन भी चलाई है। ये ट्रेन कोलकाता से चलकर मुरादाबाद होते हुए जम्मूतवी तक जाएगी। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि जम्मूतवी जाने वाली चौदह गाड़ियां मुरादाबाद से होकर गुजरती हैं। कोलकाता से भी एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया है। ये ट्रेन भी मुरादाबाद से होकर गुजर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



साढ़े दस घंटे देरी से आई अमरनाथ एक्सप्रेस
मुरादाबाद। ट्रेनों की लेट लतीफी का सिलसिला जारी है। गोरखपुर से जम्मूतवी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को साढ़े दस घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। इनके अलावा भी मंगलवार को 38 गाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से मुरादाबाद पहुंची है। सियालदह आनंद विहार एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, बरौनी अंबाला एक्सप्रेस 3 घंटे 39 मिनट, सहरसा से अमृतसर के बीच चलने वाली जन सेवा एक्सप्रेस चार घंटे, मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के बीच चलने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस पांच घंटे पचास मिनट देरी से मुरादाबाद पहुंची। ट्रेनों के विलंब से चलने की वजह से यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें