ट्रेनों के लेट लतीफ होने का सिलसिला बरकरार है। रविवार को भी जम्मू तवी समर एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनें निर्धारित समय से काफी लेट पहुंची। इससे यात्री गर्मी में बेहाल रहे।
जम्मूतवी समर एक्सप्रेस डाउन लाइन पर साढ़े चार घंटे देरी से पहुंची। आनंद विहार दिल्ली से लखनऊ के लिए संचालित डबल डेकर सवा दो घंटे, दरभंगा से अमृतसर चलने वाली जन नायक एक्सप्रेस चार घंटे 21 मिनट, कोलकाता से जम्मू चलने वाली कोलकाता एक्सप्रेस तीन घंटे सात मिनट, जालंधर से दरभंगा चलने वाली एक्सप्रेस चार घंटे, अंत्योदय एक्सप्रेस चार घंटे और अमृतसर से गोरखपुर के लिए चलने वाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। ट्रेनों के देरी से पहुंचने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मसूरी एक्सप्रेस का इंजन फेल
मुरादाबाद। दिल्ली से देहरादून चलने वाली मसूरी एक्सप्रेस का शनिवार रात दो बजे इंजन फेल हो गया। मुरादाबाद से दूसरा इंजन भेजने के बाद मसूरी एक्सप्रेस को रवाना किया गया। मसूरी एक्सप्रेस शनिवार रात दो बजे गजरौला पहुंची। एक्सप्रेस में डिब्बे जोड़ने के दौरान उसका इंजन फेल हो गया। कंट्रोल रूम की सूचना पर मुरादाबाद से इंजन भेजा गया। करीब ढाई घंटे मसूरी एक्सप्रेस खड़ी रही। इससे यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। दूसरा इंजन पहुंचने पर मसूरी एक्सप्रेस को देहरादून के लिए रवाना किया गया।