फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जिन्ना का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बजरंग दल के कार्यकर्ताआें ने गुरुवार को हनुमान मूर्ति तिराहे पर पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का पुतला फूंका। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जिन्ना की तस्वीर लगाए जाने को देश विरोधी गतिविधि बताते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एएमयू के कुलपति और छात्र संघ अध्यक्ष के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। बजरंग दल का कहना है कि देश के टुकड़े करने वाले की तस्वीर देश में कहीं भी नहीं लगने दी जाएगी।
विज्ञापन

हनुमान मूर्ति पर इकट्ठा हुए बजरंग दल कार्यकर्ताआें ने कहा कि जिस व्यक्ति ने देश को तोड़ा आज कुछ असामाजिक तत्व उसी की तस्वीर को एएमयू में लगा रहे हैं। संगठन के महानगर संयोजक वरुण शर्मा ने कहा कि एएमयू की दीवार पर जिन्ना की तस्वीर लटकाने वालों की सोच देश विरोधी है। ऐसे लोग फिर से देश को तोड़ने का मंसूबा रखते हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। एएमयू कुलपति और छात्र संघ अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताआें ने कहा कि कुछ लोग भारत को इस्लामिक देश बनाना चाहते हैं उनकी जगह जेल में होनी चाहिए। संगठन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि दोनों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेजा जाए। इस दौरान गौरव भटनागर, संजय ठाकुर, रविंद्र छावड़ा, मोहित सक्सेना, अनिल कठेरिया, रोहन सक्सेना, अरविंद शर्मा, राम राजपूत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें