फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम रहे कैशलेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर बाजार गुलजार रहे लेकिन नकदी न होने के कारण लोग खरीदारी नहीं कर पाए। नकदी के लिए पूरे दिन शहर लोग कैश वाले एटीएम देखते रहे। कुछ एटीएम पर ही लोगों को कैश मिला तो वहां लंबी लाइन लगी हुई थी। वहीं दूसरी ओर बैंक प्रबंधकों ने मुरादाबाद के लिए दूसरे जिलों से नोट की मांग की। आरबीआई केअफसरों से भी करेंसी के लिए संपर्क किया। वहां से इस माह के अंत तक करेंसी का इंतजाम होने का आश्वासन दिया गया है।

तीन घंटे तक ही निकला एटीएम से कैश
मुरादाबाद। पिछले एक सप्ताह से नकदी संकट से जूझ रहे एटीएम को बुधवार को उबारने का प्रयास किया गया। एटीएम में भरा गया कैश दो से तीन घंटे तक ही लोगों को राहत दे सका। एटीएम खाली होते ही लाइन में लगे लोग मायूस होकर लौट गए। सुबह 11 बजे अमरोहा गेट, गंज गुरहट्टी, सिविल लाइंस, बुध बाजार के एटीएम में कैश भरा गया। सुबह से ही नोट निकालने वालों की लंबी लाइन लगी रही। यहां के एटीएम का कैश तीन बजे ही खत्म हो गया।
विज्ञापन

पीली कोठी पर बैंक ऑफ बड़ौदा, एकता द्वार पर आईडीबीआई के एटीएम चार दिन से खाली पड़े हैं। इलाहाबाद बैंक के सामने एटीएम में दोपहर एक बजे कैश भरा गया, यह एटीएम भी शाम छह बजे खाली हो गया।
अकबर का किला पर कर्नाटका और इलाहाबाद बैंक के एटीएम में दोपहर तीन बजे तक कैश आपूर्ति हुई। बैंक ऑफ बड़ौदा और आईसीआईसी बैंक केएटीएम कल की तरह आज भी बंद रहे।

दूसरे शहरों से हो रही है नकदी की व्यवस्था
मुरादाबाद। लीड बैंक मैनेजर मुकेश प्रसाद का कहना है कि जिले में कैश की 50 फीसदी ही आपूर्ति की जारी है। यह अस्थाई समस्या है। बाहर से नकदी मंगवाकर आपूर्ति के प्रयास किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि बुधवार को 15 फीसदी ही आपूर्ति हो पाई है। जबकि दो-तीन दिन में 25 फीसदी नकदी एटीएम में भेज दी जाएगी। बैंक अपनी करेंसी चेस्ट वाली बैंकों से संपर्क कर रहीं हैं।
भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक एमसी पांडेय का कहना है कि एसबीआई के अधिकांश एटीएम चल रहे हैं। कुछ ही एटीएम बंद होंगे। हो सकता है कि कुछ एटीएम कनेक्टिविटी के कारण बंद हों।

नकदी संकट पर आरबीआई अधिकारी करेंगे मंथन
मुरादाबाद। गुरुवार को होटल होलीडे रीजेंसी में सुबह दस बजे से लघु और सूक्ष्म उद्योग कारोबारोरियों के साथ रिजर्व बैंक आफ इंडिया के अधिकारी बैठक करेंगे। इसमें सिंडिकेट बैंक के महाप्रबंधक, आरबीआई से दो सहायक महाप्रबंधक, प्रथमा बैंक के चेयरमैन और पांच बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी शामिल होंगे। सुबह के सत्र में तो लघु एवं सूक्ष्म उद्योग के कारोबारियों के साथ बैठक होगी। उसके बाद दोपहर दो बजे नकदी संकट पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन



बैंक के एटीएम में आरबीआई पहुंचाएगी कैश
मुरादाबाद। कैश की किल्लत को खत्म करने के लिए बुधवार को रिजर्व बैंक ने करेंसी की आपूर्ति बढ़ाई है। बुधवार को मुरादाबाद सहित 14 जिलों के लिए करीब चार सौ करोड़ रुपये भेजे गए। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया से प्रतिदिन एटीएम से निकासी की रिपोर्ट मांगी है। जिससे कि एटीएम में आपूर्ति कराई जा सके। इस बारे में आरबीआई की ओर से लीड बैंक एवं एसबीआई को निर्देश मिले हैं। आरबीआई ने करेंसी चेस्ट वाली शाखाओं को निर्देशित किया गया है कि उनके एटीएम किसी भी हालत में खाली नहीं रहने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें