फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे ठप रहा मुरादाबाद-लखनऊ रेल मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो घंटे ठप रहा मुरादाबाद-लखनऊ रेल मार्ग
- रात दस बजे शुरू हो गई अप लाइन
- दो घंटे तक अप लाइन पर नहीं दौड़ी ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
रामपुर में मालगाड़ी के डिरेलमेंट होने से गुरुवार रात मुरादाबाद-लखनऊ रेल मार्ग दो घंटे ठप रहा। अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। मुरादाबाद से पहुंची एआरटी की टीम ने करीब दो घंटे की मेहनत के बाद रात दस बजे अप लाइन शुरू कर दी। इस दौरान तीस मिनट के लिए डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद रहा।
गुरुवार शाम 7.50 बजे फिरोजपुर जा रही मालगाड़ी रामपुर स्टेशन से गुजरी। स्टेशन से करीब एक किमी आगे निकल मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। इसके बाद अप लाइन पर ट्रेेनों का संचालन रोक दिया गया। सूचना पर मुरादाबाद से एआरटी टीम को रवाना किया गया। वहीं एडीआरएम सहित दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान डाउन लाइन से ट्रेनों का संचालन होता रहा। करीब दो घंटे के बाद एआरटी टीम ने ट्रैक खाली कर दिया। रात दस बजे अप लाइन शुरू कर दी गई। काम दौरान तीस मिनट के लिए डाउन लाइन भी बंद रही।
विज्ञापन


चार ट्रेेनें प्रभावित, वाराणसी स्पेशल डायवर्ट
मुरादाबाद। रामपुर में मालगाड़ी के बाद लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनें बीच में ही रोक दी गई। इसके चलते चार ट्रेनें प्रभावित हुई। जबकि वाराणसी स्पेशल को चंदौसी के रास्ते रवाना किया गया।
विज्ञापन

डिरेलमेंट के बाद शाम आठ बजे अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों यहां वहां स्टेशनों पर रोक दिया गया। इसके चलते किसान एक्सप्रेस, पंजाब मेल, डुप्लीकेट पंजाब मेल, राज्यरानी एक्सप्रेस प्रभावित हुई। वहीं वाराणसी से नई दिल्ली जा रही स्पेशल ट्रेन (04403) को चंदौसी के रास्ते रवाना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें