फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी से मांगी पचास लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी से पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। आरोप है कि रकम न देने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। कटघर थाने में पीड़ित ने आरोपी मुकीम परवेज उर्फ मुकीम कालिया के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कटघर के लाजपत नगर निवासी लाला ओम प्रकाश अग्रवाल ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने बताया कि सिविल लाइंस क्षेत्र में उनका ईंट भट्ठा है। भट्ठे की जमीन पर मुकीम परवेज उर्फ मुकीम कालिया कब्जा करना चाहता है। आरोप है कि वह जमीन पर अपने साथियों के साथ बैठा रहता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां देता है। आरोप लगाया कि आरोपी उनसे पचास हजार रुपये की रंगदारी मांग कर रहा है। उन्होंने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया। एसएसपी ने कटघर थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि लाला ओम प्रकाश अग्रवाल की तहरीर पर आरोपी मुकीम परवेज निवासी काजीपुरा थाना सिविल लाइंस के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें