फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लंबी बिजली कटौती से पूरी रात अंधेरे में रहे 50 घर

Sun, 20 Sep 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के मोहल्ला खाकेश्वर में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक लगातार 12 घंटे बिजली न मिलने से 50 घर पूरी रात अंधेरे में रहे। लंबी कटौती से कई घरों में इन्वर्टर जवाब दे गए और लोग फोन चार्ज करने के लिए भी तरह गए। प्रभावित लोगों में शामिल राजेंद्र शर्मा, जतिन शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस बारे में बिजलीघर और जेई को फोन किया लेकिन स्तर पर फोन रिसीव नहीं हुआ। उनका आरोप है कि विद्युत निगम के कर्मचारी कभी भी बड़ा बाजार से उनके मोहल्ले में आ रही सप्लाई ब्रेक कर देते हैं। उन्होंने व मोहल्ले के कुछ अन्य लोगों ने कहा कि इन दिनों खाकेश्वर मंदिर पर गणेश महोत्सव का कार्यक्रम भी चल रहा है। विद्युत आपूर्ति बंद रहने से वहां आए श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बारे में बिजलीघर के जेई महेश चंद का कहना है कि लाइन में फॉल्ट के कारण सप्लाई बंद हुई थी। फॉल्ट ठीक होते ही लाइन चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें