फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4900 डोज मिली, आज शहर 22 केंद्रों पर लगेगा टीका

विज्ञापन
महिला जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाती महिला। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना वैक्सीन की कमी के बीच 4900 डोज मुरादाबाद को मिल गईं हैं। गुरुवार को शहर के 22 केंद्रों पर कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। हालांकि ग्रामीण इलाकों के केंद्र बंद रही रहेंगे। साथ ही गांवों में चल रहा टीकाकरण अभियान भी ठप रहेगा। वहीं, बुधवार को शहर के आठ केंद्रों पर 1105 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिले में चार दिनों से कोरोना वैक्सीन की कमी चल रही है।
इसके चलते हर दिन केंद्रों की संख्या घटती जा रही है। वैक्सीन उपलब्ध न होने पर बुधवार को 43 में 35 टीकाकरण बंद रहे। सिर्फ शहर के आठ केंद्रों पर ही कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। जहां 1105 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। डोज कम होने पर हर किसी को टीका नहीं लग पाया गया।
केंद्रों से काफी लोगों को मायूस लौटना पड़ा। वहीं, बुधवार को वैक्सीन की 4900 डोज मुरादाबाद पहुंच गईं। गुरुवार को शहर के 22 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। इसके लिए सत्र तैयार कर लिए गए हैं। हालांकि ग्रामीण इलाकों के केंद्र बंद रहेंगे। वैक्सीन के अभाव में यहां दूसरे दिन भी टीकाकरण नहीं होगा। इसके अलावा बिलारी, डिलारी और ठाकुरद्वारा ब्लॉक के गांवों चल रहे टीकाकरण का विशेष अभियान भी बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें