फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबादः मरकज से लौटे क्वारंटीन किए गए 68 में से 48 लोग डिस्चार्ज

Fri, 03 Apr 2020 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : pti
विज्ञापन

निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात से लौटे नर्मदा हॉस्टल पुलिस अकादमी में क्वारंटीन किए गए 68 लोगों में से 48 को गुरुवार रात डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया गया है कि यह लोग कोरोना 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके हैं। बीस लोगों को अभी यहीं रोका गया है जिनमें दस वे लोग भी शामिल हैं जिन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


धार्मिक जलसे से लौटने वालों की देशभर में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के साथ स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। मुरादाबाद में भी जलसे से लौटे 68 लोगों को पीटीसी के हॉस्टल में क्वारंटीन किया गया। 

स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को एहतियातन 20 लोगों के सैंपल कराए हैं। इनमें एक व्यक्ति को खांसी और बुखार की शिकायत बताई जा रही है। इनके अलावा जिला अस्पताल में भर्ती कोरोना संदिग्ध दो लोगों के सैंपल लिए हैं। 
विज्ञापन



मुरादाबाद में पहली बार 22 लोगों के सैंपल एक दिन में लिए गए हैं। उधर देर रात इनमें से 48 लोगों को डिस्चार्ज करते हुए उन्हें उनके ठिकानों पर छोड़ा गया। नोडल अधिकारी के मुताबिक इन सभी में कोरोना के कोई लक्षण नहीं है और वे घर पर ही सही पर अपनी 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके हैं। 

गुरुवार को इस प्रकरण में 27 लोगों में मुकदमा दर्ज किया गया है। हॉस्टल में रोके गए बीस लोगों में से आठ विदेशी समेत दस वे लोग हैं जिन पर मुकदमा हुआ है। एसएसपी अमित पाठक के मुताबिक बाकी 17 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।

निजामुद्दीन जलसे से लौटने वाले क्वारंटीन सभी की निगरानी हो रही हैं। 48 लोगों को इसलिए छोड़ा क्योंकि उन्होंने अपनी क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली है। बीस रह गए हैं  जिनके सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

- डा. डीके प्रेमी, नोडल अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें