फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी कंपनी की मालकिन से हड़पे 43 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में सिक्योरिटी सर्विस कंपनी की मालकिन ने पूर्व कर्मचारी के खिलाफ 43 हजार रुपये हड़पने के आरोप में केस दर्ज कराया है। कहा कि मदद के नाम पर उसने पहले रकम मांगी और उसे लौटाने का बहाना बनाकर और रकम हड़प ली।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में कांठ रोड पर रिलायविल सिक्योरिटी सर्विस कंपनी है। कंपनी की मालकिन पूनम गुप्ता ने मझोला थानाक्षेत्र के भौगपुर मिठौनी सिरकोई भूड़ निवासी संतोष सैनी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपी ने पारिवारिक जरूरत बताकर एक साल पहले बीस हजार रुपये लिए थे। इसके बाद आरोपी ने कंपनी से काम छोड़ दिया था। कुछ माह पहले संतोष कंपनी में पहुंचा और उसने फिर से 23 हजार रुपये ले लिए। आरोपी ने कहा था कि पीएफ का पैसा कंपनी से मिलेगा तो वह रकम वापस कर देगा। कंपनी की मालकिन का कहना है कि पीएफ का पैसा उसके खाते में पहुंच गया है, लेकिन आरोपी ने रकम वापस नहीं की। जब कॉल कर रुपये की मांग की गई तो आरोपी ने महिला के साथ अभद्रता की। सिविल लाइंस थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें