फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran Israel War: ईरान गए 43 अकीदतमंदों की 26 को वापसी, यूपी के सभी लोग सुरक्षित, अमर उजाला को बताए हालात

Tue, 24 Jun 2025 12:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

ईरान में तनावपूर्ण हालात के बीच संभल और अमरोहा से गए 43 अकीदतमंद 26 जून को इराक के रास्ते वतन लौटेंगे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। भारतीय दूतावास के प्रयासों से उनकी वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
इराक स्थित एक होटल में अमरोहा के लोग - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान में जारी तनाव और युद्ध के हालात के बीच एक अच्छी खबर है। संभल और अमरोहा से गए 43 अकीदतमंद इराक के रास्ते 26 जून को वतन वापसी करेंगे। यह सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं और भारतीय दूतावास की सतर्कता से इनकी वतन वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन


वहीं, ईरान में फंसे छात्रों और अन्य अकीदतमंदों की वतन वापसी भी आपरेशन सिंधू के तहत जल्द होने वाली है। संभल जिले के सिरसी के रहने वाले मौलाना मो. अब्बास के जत्थे में 15 और अमरोहा से मीसम हुसैन के नेतृत्व में 28 लोगों का दल ईरान-ईराक के पवित्र स्थलों की यात्रा पर निकला था।

यात्रा के दौरान यह जत्था ईरान में था, तभी वहां के हालात खराब हो गए। इसी बीच जत्थे में शामिल सभी लोग सुरक्षित तरीके से इराक चले गए। इराक में करबला, नजफ, काजमैन और बगदाद जैसे शहरों में इन्होंने जियारत की। इनकी वापसी होनी थी, लेकिन ईरान की तरह ही इराक का भी हवाई क्षेत्र बंद चल रहा है।
विज्ञापन


जिससे इनकी वापसी नहीं हो पाई। 26 जून को वतन वापसी कर रहे इन अकीदतमंदों के परिजनों ने भी राहत की सांस ली है कि सभी लोग संपर्क में और सुरक्षित हैं। हालांकि ईरान में जो अकीदतमंद हैं उनके परिजनों की चिंता बनी हुई है और वे चाहते हैं कि जल्द से जल्द सभी सकुशल भारत लौट आएं।

इराक के बसरा एयरपोर्ट से होगी वतन वापसी
मौलाना मो. हुसैन ने अमर उजाला को बताया कि जत्थे में मुरादाबाद, संभल और अमरोहा के 43 तीर्थयात्री 26 जून को भारत वापस लौटेंगे। बगदाद और नजफ का अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बंद होने के कारण इनकी वापसी बसरा एयरपोर्ट से होगी। सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं और दूतावास के संपर्क में भी बने हुए हैं। दूतावास की मदद से ही वतन वापसी संभव हो पा रही है।

Iran Israel War: युद्ध की आग से उबलने लगा कच्चा तेल, शिपिंग के खर्च में उछाल से निर्यातकों की बढ़ी बेचैनी

विज्ञापन

सभी को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया
मौलाना इजहार का कहना है कि मंडल के सैकड़ों छात्र और तीर्थयात्री ईरान के तेहरान, कुम, मशहद जैसे शहरों में हैं। इनमें से अधिकतर की वापसी ऑपरेशन सिंधू के तहत जल्द होगी। सभी लोग दूतावास के संपर्क में है। इन सभी को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। फोन पर हुई बातचीत में किसी भी छात्र या तीर्थयात्री ने किसी तरह की परेशानी की बात नहीं कही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें