फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांपते कपूर कंपनी पुल पर लगा भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्टेशन रोड पर होलिका देवी मंदिर पर मेला लगने से कूपर कंपनी पुल पर दो पहिया वाहनों का दबाव इस कदर बढ़ गया कि लंबा जाम लग गया। बड़ी संख्या में गाड़ियां पुल के ऊपर फंस गई। पुल के ऊपर दो पहिया वाहनों पर फंसे लोग घबराते रहे।
विज्ञापन

लाइनपार में आधा मुरादाबाद बसता है। शहर से जोड़ने के लिए सिर्फ रेलवे का एक संकरा पुल कपूर कंपनी है। शुक्रवार को स्टेशन रोड की तरफ होलिका देवी मंदिर पर मेला लगे होने की वजह से वाहनों के फंसने से कपूर कंपनी पुल पर दो पहिया वाहनों का दबाव बढ़ गया। बड़ी संख्या में चढ़ाई से लेकर लाइनपार की तरफ ढलान तक वाहनों की कतारें फंस गई। खासकर महिलायें और बच्चों को कांपते पुल पर फंसने के बाद घबराहट हो गई। कुछ लोग गाड़ियों को नियंत्रित करने में परेशान से भी नजर आए। क्योंकि अनियंत्रित होने का मतलब नीचे की तरफ लुढ़कना है। कपूर कंपनी पर इतनी बड़ी संख्या में वाहनों के फंसने पर लोग पुराने हादसे को याद करते हुए सिहरने लगे। क्योंकि जर्जर हो चुके पुल की कुछ समय पहले ही रेलवे ने मरम्मत कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें