फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में झूले से गिरी मासूम छात्रा, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र में बुधवार दोपहर स्कूल मेें एक मासूम छात्रा झूले से नीचे गिर गई। जिसमें छात्रा के हाथ और पैरों में चोर्ट आइं। सूचना मिलने पर पिता स्कूल पहुंचे तो उन्हें हादसे की जानकारी हो पाई। वह बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे और उसका उपचार कराया। एक्सरे कराने पर हाथ में फ्रैक्चर होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रामगंगा विहार निवासी प्रशांत भटनागर टीचर हैं। उनकी छह साल की बेटी आकृति भटनागर बुद्घि विहार स्थित निजी स्कूल में यूकेजी बी में की छात्रा है। प्रशांत ने बताया कि वह बुधवार सुबह बेटी को स्कूल छोड़ कर आए थे। दो बजे छुट्टी होनी थी, लेकिन एक बजकर 35 मिनट पर उनके पास स्कूल से फोन पहुंचा कि उनकी बेटी की तबीयत ठीक नहीं है। वह तुरंत स्कूल पहुंचे तो बेटी की हालत खराब थी। उसके हाथ और पैर में सुजन था। पूछताछ करने पर पता चला कि बच्ची झूले पर खेलते समय नीचे गिर गई थी। पिता ने इस बात को लेकर स्कूल में स्टाफ से नाराजगी जताई और कहा कि जब उनकी बेटी को चोट लगी है तो उसे अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया गया। इस बात को लेकर पिता और स्टाफ के काफी कहासुनी हुई। इसके बाद पिता बेटी को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। यहां चेकअप और एक्सरे कराने पर पता चला कि बच्ची के हाथ और पैर की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। प्रशांत ने बताया कि अभी वह बेटी का इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें