फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल चैंपियनशिप में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

आरआरके स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय साहू रामप्रकाश राजरानी कोठीवाल मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (बालक) व मधुलिका कोठीवाल मेमोरियल टूर्नामेंट (बालिका) के दूसरे दिन गुरुवार को भी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में एसएस चिल्ड्रन अकादमी ने स्प्रिंग फील्ड कॉलेज को 17-2, आरआरके स्कूल मुरादाबाद ने आरआरके चंदौसी को 8-7, आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल ने स्प्रिंग फील्ड कॉलेज को 20-2, केसीएम स्कूल ने आरआरके स्कूल मुरादाबाद को 4-2 से पराजित किया। वहीं बालक वर्ग में विल्सोनिया कॉलेज सिविल लाइंस ने विल्सोनिया स्कालर्स होम पाकबड़ा को 21-8, एसएस चिल्ड्रन अकादमी ने आरएसडी एकेडमी को 22-6, पुलिस माडर्न स्कूल ने महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल को 14-6, आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल ने ग्रीन मिडोज स्कूल को 12-4 व आरआरके स्कूल मुरादाबाद ने विल्सोनिया कॉलेज सिविल लाइंस को 11-4 से परास्त किया। विजयी टीमों के बीच शुक्रवार को सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले जाएंगे। मोहित चौधरी, हिमांशु सिंह, फिरोज खान, रोशनी व अनस ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रधानाचार्या वंदना छाबड़ा, विपिन कुमार, रोहित भटनागर व रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें