फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह घंटे विलंब से आई स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बरौनी से अंबाला जाने वाली स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को पंद्रह घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। इस ट्रेन के अलावा भी अन्य गाड़ियां घंटो देरी से मुरादाबाद आईं। ट्रेनों की लेटलतीफी से मुसाफिर परेशान हैं। रेलवे के लाख दावों के बाद भी ट्रेनों का बिगड़ा समय पटरी पर नहीं लौट पाया है।
हावड़ा से हरिद्वार के बीच चलने वाली कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को 11 घंटे 21 मिनट देरी से आई। गरीब रथ तीन घंटे चार मिनट, दरभंगा से अमृतसर जाने वाली गरीब रथ पांच घंटे, गंगा सतलुज एक्सप्रेस 11 घंटे चार मिनट देरी से आई। इसके अलावा भी अन्य गाड़ियां लेट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बताना होगा ट्रेन के लेट होने का कारण
मुरादाबाद। लाख कोशिशों के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। कभी ट्रैक मरम्मत तो कभी इंजन खराब व सिगनल फेल होने की वजह से ट्रेनें लेट हो रही हैं। ट्रेनों पंद्रह से बीस बीस घंटे लेट हैं। जिससे पटरी पर लगाने के दावे फेल हो गए। नवंबर माह तक ट्रेनों को समय पर दौड़ाने के दावे किए गए थे। लेकिन ट्रेनों की चाल में कोई अंतर नहीं आया। अब रेलवे बोर्ड की ओर से आदेश जारी किया गया है कि सभी मंडल ट्रेन के पांच मिनट होने पर भी उसका कारण बताना होगा। इस पर मंडल स्तर कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें