फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से थमे इंजनरहित सेमी हाई स्पीड ट्रेन 18 के पहिये, ट्रायल रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रामपुर के धमौरा में बुधवार रात हुए रेल हादसे की वजह से इंजनरहित सेमी हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल रुक गया। गुरुवार को पूरे ट्रेन सहारनपुर में ही खड़ी रही। ट्रेन के ट्रायल में लगे अधिकारी और स्टाफ वापस बुला लिया गया था। अब शुक्रवार को ट्रेन का ट्रायल किया जाएगा।
बुधवार को ट्रायल के बाद ट्रेन 18 सहारनपुर में खड़ी कर दी गई थी। गुरुवार को सहारनपुर और नजीबाबाद के बीच स्पीड ट्रायल किया जाना था। लेकिन उससे पहले ही बुधवार रात करीब सवा दस बजे दिल्ली से लखनऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन के सात डिब्बे और गार्ड बोगी पटरी से उतर गई थी। इस हादसे की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में पहुंची तो रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इसके बाद सभी अधिकारियों को बुला लिया गया। ट्रेन 18 के ट्रायल में लगे अधिकारी और कर्मचारी भी बुला लिए गए थे। इस वजह से गुरुवार को ट्रेन का ट्रायल रोक दिया गया।
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से टूटा बूम
मुरादाबाद। मंडल के स्योहारा में वाहन की टक्कर से बूम टूट गया। गेट मैन ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद रेलवे टीम मौके पर पहुंची और फाटक की मरम्मत की गई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।

रोजा में मालगाड़ी के इंजन में आई खराबी
मुरादाबाद। रोजा में गुरुवार दोपहर बारह बजे मालगाड़ी के इंजन में खराबी आ गई। जिस कारण मालगाड़ी रुक गई। गार्ड और चालक ने इंजन को ठीक किया। इसके बाद आधे घंटे बाद मालगाड़ी रवाना कर दी गई।
विज्ञापन



शताब्दी के कोच से आई आवाज
मुरादाबाद। दिल्ली से काठगोदाम जा रही शताब्दी ट्रेन के एक कोच से आवाज आई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन कांकाठेर में रोक दी। इसके बाद ट्रेन में तैनात स्टाफ ने जांच की। मगर जांच में कोई कमी नहीं मिली। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी। दिलावर नगर में दोपहर तीन बजकर 42 मिनट पर ट्रेन के ब्रेक जाम हो गए। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद ब्रेक ठीक किया गया। दस मिनट बाद ट्रेन रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें