फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनी दून जन शताब्दी ट्रेन के समय में किया गया बदलाव

Fri, 16 Nov 2018 02:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
नैनी दून जन शताब्दी एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

काठगोदाम से देहरादून के बीच चलने वाली नैनी दून जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के समय सारिणी में बदलाव किया गया है। हाईकोर्ट नैनीताल ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इस ट्रेन के समय में बदलाव के निर्देश दिए थे। अब ये ट्रेन रामपुर में पहले के निर्धारित समय से आठ मिनट और मुरादाबाद में दो मिनट देरी से पहुंचेगी, जबकि देहरादून में निर्धारित समय पर ही पहुंचेगी।

विज्ञापन


डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि नैनी दून जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन काठगोदाम से सुबह 05 बजकर 15 मिनट की जगह अब 05 बजकर 30 मिनट पर चलेगी। ये ट्रेन रामपुर में सुबह पौने आठ बजे पहुंचती है, लेकिन यहां ये ट्रेन आठ मिनट लेट सुबह 7:52 बजे आएगी। इसके बाद ये ट्रेन मुरादाबाद में भी दो मिनट देरी से आएगी। मुरादाबाद में इसका समय साढ़े आठ बजे पहुंचने का है। अब ये ट्रेन मुरादाबाद में सुबह आठ बजकर 32 मिनट पर आएगी। जबकि देहरादून में ये ट्रेन अपने निर्धारित समय साढ़े बारह बजे ही पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें