बिलारी (मुरादाबाद)। नरेंद्र मोदी विचार मंच बिलारी के कार्यकर्ताओं की ओर से बृहस्पतिवार की देर शाम नगर में कैंडल मार्च निकालकर मंदिर पौड़ाखेड़ा पहुंचकर मोमबत्ती जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत देर शाम मोहल्ला शांतिपुरम में बड़ी संख्या में नरेंद्र मोदी विचार मंच के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने कई रास्तों पर होता हुआ कैंडल मार्च निकाला जो शाम लगभग साढ़े छह बजे मंदिर पौड़ाखेड़ा पर जाकर समाप्त हुआ। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम का नेतृत्व मंच के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदीश कुमार जैन एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच की जिला महामंत्री डा. गीता शर्मा, विधानसभा क्षेत्र मंत्री सुरजीत चौधरी, ब्लॉकाध्यक्ष बंटी चौधरी, नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी, उज्जवल गोयल, रियाज बाबू, राजकुमार शर्मा, सुमित, भवतोष आदि शामिल रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बोलते हुए आदीश कुमार जैन ने कहा कि यह श्रद्धांजलि देश के उन वीर शहीद सैनिकों को दी जा रही है, जिन्होंने अपने परिवार की चिंता किए बगैर देश की रक्षा करने के अलावा नक्सली हमले और आतंकी हमले की घटनाओं के दौरान शहीद हो जाते हैं। जिला महासचिव सुरजीत चौधरी ने कहा कि ऐसे वीर पुत्रों की मां को वह नमन करते हैं जिन्होंने सैनिकों को जन्म दिया।