फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुरी से किसान के सीने पर वार, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। गुरूवार को मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर पच्तौर में पुराने विवाद के चलते दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई जिसमें किसान गिरिराज पुत्र कल्लू सिंह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार और मेडीकल परीक्षण कुंदरकी पीएचसी में कराया है। जख्मी गिरिराज का आरोप है कि वह गांव में हरवंश की परचून की दुकान पर बैठा था तभी उसके करीब आया रोहताश ने उसके ऊपर छुरी से वार कर दिया जिससे उसके सीने में जख्म हो गया है। किसान की तहरीर पर मैनाठेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहताश को गिरफ्तार कर लिया। उधर ग्राम महमूदपुर माफी मेें चल रहे पारिवारिक विवाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर किया है। मैनाठेर कोतवाल अजय पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए सभी पांचों आरोपियों को चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें