फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप ने कालेजों में चलाया छात्र सम्पर्क अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा इन दिनों राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे सैल्फी विद कैम्पस अभियान के तहत बिलारी क्षेत्र में भी परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूलों में जाकर छात्रों से सम्पर्क करने और उन्हें अभाविप से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का अभियान जारी है। शुक्रवार की सुबह विद्यार्थी परिषद के नगर सहमंत्री जीतू शर्मा के साथ परिषद के कार्यकर्ता क्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज नगलिया जट, बीएचपी मैमोरियल इंटर कालेज शाहबाद रोड बिलारी और एमएजेएमआई इंटर कालेज डाकबंगला बिलारी में पहुंचकर छात्रों से मिले। इस दौरान परिषद पदाधिकारियों ने विद्यार्थी परिषद को छात्र हितों की रक्षा करने वाला एक सफल अंतर्राष्ट्रीय छात्र संगठन बताया। इस दौरान छात्रों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया और छात्रों से आहवान किया कि सभी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य बनकर संगठन से जुड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें