फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीएसए के निरीक्षण में कई स्कूलों में गैरहाजिर मिले शिक्षामित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। एबीएसए ने क्षेत्र के कई परिषदीय स्कूलों का शुक्रवार की सुबह औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षामित्र विद्यालय से गैरहाजिर मिले। वहीं कई निजी स्कूलों में कक्षा आठ की मान्यता के आधार पर हाईस्कूल और इंटर की भी कक्षाएं संचालित होती मिलीं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी बिलारी भुवन प्रकाश ने शुक्रवार की सुबह अचानक ब्लॉक बिलारी और ब्लॉक बनियाखेड़ा क्षेत्र के ग्रामों में आने वाले कई परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था देखी। कुआंखेड़ा गांव के प्राईमरी स्कूल में तैनात दोनों शिक्षामित्र गैरहाजिर मिलीं। यहां शिक्षकों के बैठने के लिए कोई कुर्सी नहीं होने पर एबीएसए ने प्रधानाध्यापक से नाराजगी जताते हुए उन्हें चेतावनी दी। नगलिया शाहपुर गांव के प्राईमरी स्कूल में तैनात दोनों शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले। गैरहाजिर शिक्षामित्रों का एक एक दिन का मानदेय काटने के आदेश जारी किए हैं। भूड़ा गांव के प्राईमरी स्कूल में पंजीकृत 57 में से मात्र 22 छात्र मौजूद मिले। एबीएसए ने छात्र संख्या घटने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक को चेतावनी दी।
एबीएसए ने नगलिया शाहपुर गांव के संजय देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जाकर जब मान्यता के कागजात देखे तो कक्षा 10 तक की मान्यता थी। जबकि यहां कक्षा 11 और 12 की कक्षाएं भी संचालित हो रही थीं। उदयपुर नरौली स्थित बिरमा देवी जूनियर हाई स्कूल में कक्षा आठ तक की मान्यता के सहारे कक्षा नौ और 10 की कक्षाएं भी संचालित होती मिलीं। ग्वालखेड़ा गांव स्थित डोरी सिंह स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ की मान्यता के सहारे कक्षा नौ और दस के बच्चे भी पढ़ते मिले। इस स्कूल का भवन भी मानक के अनुसार नहीं था। भिड़वारी गांव स्थित बजरंगी इंटर कालेज में कक्षा एक से पांच तक की मान्यता नहीं होने पर भी कक्षाएं चलती मिलीं। इसी गांव में अपर्णा मेमोरियल पब्लिक स्कूल बगैर मान्यता के चलता मिला। एबीएसए ने बताया कि ऐसे सभी स्कूल संचालकों से दो दिन में बिना मान्यता वाली कक्षाएं बंद करने का शपथ पत्र मांगा गया है। शपथ पत्र नहीं देने और आदेशों पर अमल नहीं करने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें