फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से गैर हाजिर राजस्व निरीक्षक का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। छह माह से गैरहाजिर राजस्व निरीक्षक के वेतन पर एसडीएम ने रोक लगा दी है। राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह करीब छह माह से तहसील ठाकुरद्वारा में कार्यरत है, लेकिन वे कोई भी कार्य नहीं कर रहे है। दूरभाष पर अधिकारियों का संपर्क भी उनसे नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में एसडीएम रामजी लाल ने तहसीलदार को भेजे आदेश में कहा है कि राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह से अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। वे बिना अनुमति के मुख्यालय से गैरहाजिर चल रहे है। इसलिए हरेंद्र सिंह के वेतन के आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाई जाती हैं। एसडीएम ने आदेश की प्रति एडीएम प्रशासन, मुख्य कोषाधिकारी मुरादाबाद को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें