फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा पर जमी हैं सीआईएसएफ जवानों की नजरें

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सीआईएसएफ जवानों ने हाईवे पर स्थानीय पुलिस के साथ फ्लैग मार्च कर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को देखा। सीआईएसएफ जवान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रहे थे। वहीं शिवभक्तों की सहूलित के लिए पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों को फटकार लगाई। बृहस्पतिवार को सीआईएसएफ जवानों ने स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्चकर नगरवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। थाना कांठ के वरिष्ठ उपनिरीक्षक चमन सिंह के नेतृत्व में थाने से प्रारंभ हुआ फ्लैग मार्च अमरोहा बस स्टैंड, पेट्रोल पंप तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, पुलिस चौकी, गांधी आश्रम चौराहा, प्रथमा बैंक, स्टेट बैंक, पृथ्वीगंज, गुड़मंडी, घोसीपुरा, पट्टीवाला, संत रविदास धर्मशाला, रामलीला मैदान होते हुए थाना परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान हाईवे किनारे अतिक्रमण करने वालों को फटकार लगाई गई। कांवड़ियों को कोई असुविधा न हो इसलिए हाईवे किनारे की पटरियों को पूरी तरह से खाली कराया गया। इस बार कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर पुलिस, प्रशासन ज्यादा की सतर्क है। कांठ के पुलिस उपाधीक्षक गजराज सिंह का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें