ठाकुरद्वारा/सुरजननगर। सुरजननगर चौकी क्षेत्र के गांव लालापुर पीपलसाना में बारिश के लिए भगवान इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। जबकि सुरजननगर में रात में महिलाओं ने खेतों में हल चलाया। भगवान इंद्रदेव से शीघ्र बारिश करने के लिए प्रार्थना की। हरिद्वार से आए स्वामी राजेंद्रानंद ने गांव लालापुर पीपलसाना में भगवान इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ में आहुतियां देकर भगवान इंद्र से शीघ्र बारिश करने की प्रार्थना की। उधर सुरजननगर में बाबा जाहरवीर के मंदिर पर शनिवार की रात को महिलाओं ने पहले भजन कीर्तन किया। इसके बाद खेतों में हल चलाकर भगवान इंद्र से बारिश करने के लिए प्रार्थना की।