कांठ। पुलिस ने नगर व क्षेत्रवासियों से अपील की है कि संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत दें। इसी के साथ किराएदारों का सत्यापन कराए जाने को भी कहा गया है। कांठ पुलिस ने नगर व क्षेत्रवासियों ने अपील की है कि कस्बे, मोहल्ले या गांव में कोई बाहरी व्यक्ति जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लगती हों। उस पर निगाह तो रखते हुए पुलिस को तुरंत सूचना दें। जिससे समय रहते उस व्यक्ति को ट्रेस किया जा सके। पुलिस ने भरोसा दिया है कि दी गई जानकारी को पूरी तरह से गुप्त रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नगर व क्षेत्र में एनाउंसमेंट कराते हुए अपील की है। इसी के साथ मनचलों के बारे में जानकारी दिए जाने को कहा गया है। महिला सुरक्षा के लिए जरूरी जानकारियां दी जा रही हैं। पुलिस नगर के स्कूल कॉलेजों पर नजर रखे हुए हैं। छात्राओं को भी जागरूक किया जा रहा है।