फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढेला नदी का जल स्तर बढ़ने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। पहाड़ों पर हुई भारी बारिश से क्षेत्र में ढेला नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ने लगा है। जिससे नदी किनारे बसे गांव के लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने क्षेत्र में स्थापित सभी बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया है। पहाड़ों पर भारी बारिश के बाद उत्तराखंड की कोसी नदी में बाढ़ आने से कोसी बैराज से ढेला नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। जिससे ढेला नदी में जल स्तर तेजी से बढ़ने लगा है। गांव मानपुर दत्तराम, नन्हूवाला, फरीदनगर आदि ढेला नदी के किनारे बसे गांव के लोगों में नदी का जल स्तर बढ़ने से हड़कंप मच गया है। तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गांव मानपुर दत्तराम में हल्का लेखपाल को भेजकर स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें