फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छत से गिरे दोस्त को बचाने पहुंचे युवक को चारे समझकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के नया गांव में सोमवार की रात छत पर बैठकर शराब पी रहे युवक फिसलकर नीचे गिर गया और घायल हो गया। उसका दोस्त बचाने के लिए छत से नीचे उतरा तो लोगों ने उसे चोर के शक में बुरी तरह पीट दिया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

नया गांव निवासी कपिल कुमार और उसके गांव का दोस्त दोनों ऑटोरिक्शा चलाते हैं। सोमवार की रात कपिल अपने घर की छत पर बैठकर दोस्त के साथ शराब पी रहा था। इसी बीच कपिल का पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया। सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो हो गए। इस बीच कपिल का दोस्त छत से उतरकर उसे बचाने के लिए पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों ने उसे चोर के शक में बुरी तरह पीट दिया। इस बीच दो लोगों ने कपिल के दोस्त को पहचाने के बाद उसे छोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया। कपिल का उपचार शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि छत से गिरकर एक युवक घायल हुआ है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें