फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दिवाली पर पटाखा बिक्री के लाइसेंस को 40 ने किए आवेदन

Wed, 04 Nov 2026 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। दिवाली के त्योहार पर पटाखा की बिक्री के लिए इस बार भी नगर में चेतरामपुर मार्ग स्थित दशहरा मेला ग्राउंड को चिह्नित किया गया है। यहीं पर ही पटाखा की बिक्री के लिए दुकानें लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन




कांठ में हर वर्ष दिवाली पर पटाखों की भारी बिक्री होती है। अकेले कांठ नगर में 30 से अधिक और पूरे तहसील क्षेत्र में 50 से ऊपर पटाखों की दुकानें लगाई जाती हैं। दुकानों पर जहां सुरक्षा के इंतजाम किए जाते हैं तो वहीं अन्य व्यवस्थाएं भी रहती हैं। अबकी बार भी दिवाली पर पटाखा की बिक्री के लिए दुकानदारों ने तैयारी पूरी कर ली है। इसकी बिक्री के लिए लाइसेंस और अनुमति लेने को मंगलवार दोपहर तक करीब 40 दुकानदारों ने एसडीएम ऑफिस में आवेदन कर दिया था। इनके संबंध में प्रशासन द्वारा भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एसडीएम मयंक कुंडू ने बताया कि इस बार भी पटाखा की दुकानों को लगवाने के लिए कांठ नगर में चेतरामपुर मार्ग स्थित दशहरा मेला ग्राउंड को चिह्नित किया गया है। सभी दुकानों को वहीं पर भी लगवाया जाएगा। बिना लाइसेंस और अनुमति के किसी भी दशा में पटाखों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी अपील की है कि दिवाली पर वह अधिक तेज आवाज और प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें