मुरादाबाद। त्योहारों पर रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन ( 04520) अंबाला कैंट से 25 अक्तूबर को दरभंगा के लिए चलेगी।
30 अक्तूबर से स्पेशल ट्रेन जम्मूतवी से हावड़ा के लिए 4 नवंबर तक चलेगी, जबकि एक नवंबर से ट्रेन (04607) का हावड़ा से जम्मूतवी के लिए 6 नवंबर तक संचालन होगा। ट्रेन (04680) श्री माता वैष्णो देवी से 28 अक्तूबर से कटरा के लिए 2 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन (04679) कटरा से 31 अक्तूबर से श्री माता वैष्णो देवी के लिए 5 नवंबर तक संचालित होगी। ट्रेन (04662) अमृतसर से 29 अक्तूबर को सहरसा के लिए 3 नवंबर तक संचालित होगी। ट्रेन संख्या (04661) सहरसा से 31 अक्तूबर से अमृतसर के लिए 5 नवंबर तक चलेगी।