कोरोना संक्रमण से 4 व्यक्तियों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की वजह से रविवार को मुरादाबाद जनपद में 4 व्यक्तियों की मौत हो गई जगह के 51 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई मुरादाबाद जनपद में सक्रिय केसों की संख्या घट कर 1881 रह गई है।
हिमगिरि कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना संक्रमण की वजह से निमोनिया की शिकायत के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।कटघर निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट आने के बाद 20 मई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को तबीयत बिगड़ने के बाद दोपहर उनकी मौत हो गई। मझोला निवासी 69 वर्षीय व्यक्ति 22 मई से कोरोना संक्रमण से पीड़ित अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था, लेकिन उन्होंने रविवार को दम तोड़ दिया। नागफनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत खराब होने के बाद की जांच कराई गई थी। 14 मई को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।