फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चिकित्सकों सहित 38 नए मरीज, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जनपद में शहर के संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को मुरादाबाद में दो चिकित्सकों सहित 38 नए केस आए। इसके अलावा रामपुर के एक कोरोना वारियर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1167 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ के अनुसार बंगला गांव और आदर्श नगर के सबसे ज्यादा मरीज हैं। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि 38 मरीजों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसमें ट्रू नेट की जांच से तीन, एंटीजन टेस्ट से 13 मरीज संक्रमित मिले हैं। देर शाम केजीएमयू से आई रिपोर्ट में 22 पॉजिटिव हैं। तीन रिपीट सैंपल भी पॉजिटिव आए हैं। जिला अस्पताल के दो चिकित्सक, आदर्श नगर के पांच, असालतपुरा का एक, बंगला गांव के नौ, नगर निगम का एक कंप्यूटर ऑपरेटर, रोडवेज कार्यशाला के दो कर्मचारी, जिला जेल के एक कर्मचारी, गायत्री नगर मझोला के एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
मेरठ में मुरादाबाद निवासी एक 40 वर्षीय महिला की मौत हुई है। आवास विकास की 63 वर्षीय महिला की भी देर रात मौत हो गई। उसने निजी अस्पताल में भर्ती थी। यहां निजी लैब को जांच के लिए सैंपल भेजा था। सैंपल पॉजिटिव आने पर उन्हें टीएमयू रेफर कर दिया गया था। टीएमयू पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके अलावा टीएमयू में रामपुर निवासी कोरोना वारियर की मौत हो गई है। उन्हें 18 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को केजीएमयू से 975 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इनमें 731 निगेटिव आए हैं। 219 प्रतीक्षारत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें