फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में एक दिन में 37 कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार देर रात 38 नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 519 हो गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। एक दिन में इतनी बड़ी संख्या के संक्रमित मरीज जिले में पहली बार पाए गए। अब इन लोगों के संपर्क में रहे लोगों की पड़ताल के लिए स्वास्थ विभाग की टीमें जुट गई हैं। संक्रमित पाए गए मरीजों में संभल के दुर्गा कॉलोनी निवासी 80 वर्षीय महिला ने 65 वर्षीय पुरुष में संक्रमण पाया गया है। यह दोनों संक्रमित के संपर्क में आने से बीमार हुए हैं। मोहल्ले ठेर निवासी 55 वर्षीय महिला ने 26 वर्षीय युवक ने संक्रमण पाया गया है। आलम सराय निवासी 19 वर्षीय युवक में संक्रमण पाया गया है। सराय तरीन निवासी 45 वर्षीय महिला 55 वर्षीय व्यक्ति व 30 वर्षीय महिला में संक्रमण पाया गया है। संभल के गांव शकरपुर सोत निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति ने संक्रमण की पुष्टि हुई है। संभल के गांव काला खेड़ा निवासी 28 वर्षीय महिला में संक्रमण पाया गया है। संभल के गांव खानपुर निवासी 30 वर्षीय युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संभल के गांव तिगरी निवासी 22 वर्षीय दो युवक संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। 28 28 वर्षीय युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी गांव की 17 और 14 वर्षीय दो सगी बहनों में संक्रमण पाया गया है। 58 वर्षीय महिला भी संक्रमण की चपेट में आ गई है। यह सभी मरीज संक्रमित के संपर्क में रहने से बीमार हुए हैं। गांव छछैरा निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बहजोई के स्टेशन रोड निवासी 38 वर्षीय महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा बहजोई निवासी दो 4 वर्षीय मासूम बच्चियों में संक्रमण पाया गया है। 32 और 44 वर्षीय महिला में संक्रमण पाया गया। बहजोई निवासी 18 वर्षीय युवती व 16 वर्षीय किशोर में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। चंदौसी के आवास विकास निवासी 68 वर्षीय महिला में संक्रमण पाया गया है। गणेश कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय महिला व 40 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण पाया गया है। इसी कॉलोनी के 10 वर्षीय किशोर में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। चंदौसी के पास सट्टा बाजार निवासी 23 वर्षीय दो युवतियों में संक्रमण पाया गया है वही चंदौसी की 42 वर्षीय महिला और 22 वर्षीय युवती में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें