फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: समाधान दिवस में 36 समस्याएं दर्ज, सात का निस्तारण हुआ

Sun, 06 Sep 2026 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 36 लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई।
विज्ञापन

इनमें से सिर्फ सात समस्याओं का ही मौके पर निराकरण हुआ। दो अधिकारी गैर हाजिर रहे। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम वेद प्रकाश पांडे ने डीएम को रिपोर्ट भेजी है। एडीएम वित्त का रोस्टर के अनुसार समाधान दिवस में आने का कार्यक्रम था लेकिन वह किसी कारण से समाधान दिवस में नहीं पहुंची। इस पर एसडीएम वेद प्रकाश पांडे ने समाधान दिवस की अध्यक्षता की और समस्याओं को सुना। समाधान दिवस में ज्यादातर समस्याएं विद्युत, राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित थीं। शेष 29 समस्याओं के निस्तारण के आदेश संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित मानक के अनुसार समय से मौके पर जाकर करने के दिए। कई लोगों ने पहले समाधान दिवस में की गई शिकायत का निस्तारण न होने पर फिर से शिकायत दर्ज कराई। समाधान दिवस में सीओ आशीष प्रताप सिंह, तहसीलदार अमित कुमार, नायब तहसीलदार लोकेश कुमार और विजय कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे, उन्होंने समस्याओं के निस्तारण में सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें