फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 36 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त, प्रधान सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले की 36 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो गई हैं। टीबी मुक्त पंचायतों के प्रधानाें को बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने गांधी प्रतिमा व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रधानों से अपनी ग्राम पंचायत को स्वस्थ ग्राम पंचायत बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


डीएम अनुज सिंह ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान अपने आसपास की ग्राम पंचायतों को भी टीबी रोग से मुक्त होने के लिए प्रेरित करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरुक करें। गांव में नियमित एंटी करवा स्प्रे का छिड़काव कराया जाए। हम सभी को अपने दायित्वों को समझने की जरूरत है, सभी प्रधान गांवों में स्वच्छता का एक माॅडल विकसित करने की कोशिश करें।

सीएमओ डाॅ. कुलदीप सिंह ने कहा कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत में प्रधान की भूमिका अहम रही। टीबी की जांच और उपचार किसी भी सरकारी अस्पताल में निशुल्क है। टीबी रोगी को पौष्टिक आहार के लिए बैंक खाते में एक हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन


इस दाैरान डीडीओ जीबी पाठक, डीपीआरओ वाचस्पति झा, डीटीओ डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल, डीपीसी डॉ. जावेद, नरेश राणा, डॉ. जगवीर सिंह, डॉ. हरीश चंद्रा, डॉ. राजेश उपाध्याय, नरेश राणा आदि माैजूद रहे।

00

यह टीबी मुक्त ग्राम पंचायतें

- कुंदरकी ब्लाॅक की अभनपुर, बाकीपुर, सुनारी, आसदपुर। छजलैट की मनकुआं, मानपुर, सिकंदरपुर, राना नगला, संदली। भगतपुर टांडा की सीकमपुर, महेशपुर खमे, चक लोहरा। ठाकुरद्वारा की विजयरामपुर, दारापुर, राजपुर कला, करनावाला, नन्हुंवाला, मलपुरा लक्ष्मीपुर, करनावाला, किशनपुर गांवड़ी, भरतवाला, बुद्धनगर, पटटी चौहान, असलतपुर, मुनीमपुर, लालपुर गोसाई, पंडाला, बाहपुर। मुरादाबाद की गिन्नार द माफी, गिंदाैड़ा। डिलारी की सुमालखेड़ा, कुरी, बिलारी की अलीपुर, नियामतपुर, खानपुर और मूंढापांडे ब्लाॅक की जगरामपुरा ग्राम पंचायत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें