फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 35 हजार लोगों को अब नहीं झेलनी पड़ेगी पेयजल की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर की लगभग 35 हजार की आबादी को अब पेयजल संकट से राहत मिलने वाली है। जलकल विभाग ने शहर के पांच वार्डों में नए नलकूप स्थापित किए हैं जिनमें से तीन का संचालन शुरू हो चुका है जबकि दो इसी महीने चालू हो जाएंगे। गर्मी के मौसम में लो प्रेशर और पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों के लिए यह बड़ी राहत साबित होगी।
विज्ञापन

नगर निगम के जलकल विभाग की ओर से यह नए नलकूप वार्ड-31 में जिगर कॉलोनी, वार्ड-52 में जौहर कॉलोनी, वार्ड-26 में गुलाबबाड़ी, वार्ड-21 में संकट मोचन पार्क और वार्ड-47 में गुरुद्वारा पार्क में स्थापित किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार इनमें से गुलाबबाड़ी, संकट मोचन पार्क और गुरुद्वारा पार्क में लगे नलकूप चालू हो चुके हैं। इन स्थानों पर लोगों को पानी मिलना शुरू हो गया है। वहीं जिगर कॉलोनी और जौहर कॉलोनी में इस महीने के अंत तक नलकूप का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
इन सभी वार्डों में गर्मी के समय में लो प्रेशर की समस्या सबसे ज्यादा रहती है। बिना मोटर लगाए पानी टंकी तक नहीं चढ़ पाता है और कई बार प्रेशर इतना कम होता है कि मोटर के बावजूद लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। अब इन नलकूपों के चालू होने से यह परेशानी काफी हद तक दूर हो जाएगी। जल कल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन नलकूपों की क्षमता इतनी है कि कॉलोनियों के हर घर को नियमित और पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन

जलकल विभाग के सहायक अभियंता बीआर अशोक का कहना है कि नए नलकूपों को पुरानी लाइन से ही जोड़ा गया है। इससे पुराने नलकूप पर भी दबाव कम हुआ है और उससे भी लोगों के घर तक पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई हो सकेगी। इन नए नलकूपों से शहर की 35 हजार से ज्यादा की आबादी को सीधे फायदा होगा।

00
सभी नलकूपों का काम पूरा हो चुका है। तीन का संचालन भी शुरू करा दिया गया है। दो नलकूप इसी महीने चालू कर दिए जाएंगे। शहर के अन्य इलाकों के लिए भी विस्तृत योजना बनाई जा रही है। - दिनेश त्रिपाठी, महाप्रबंधक, जलकल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें